फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Even after repaying the KCC loan, the land was not mortgage free.

Kaushambi News: केसीसी का कर्ज चुकाने के बाद भी बंधक मुक्त नहीं हुई भूमि

Sun, 08 Mar 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 08 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Even after repaying the KCC loan, the land was not mortgage free.
तहसील के बरौलहा गांव निवासी किसान की भूमि केसीसी का कर्ज अदा करने के और हल्का लेखपाल को नोड्यूज देने के बाद भी बंधक मुक्त नहीं हुई है। मामले में पीड़ित किसान ने एसडीएम से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बरौलहा गांव निवासी मसुरियादीन किसानी करते हैं। उन्होंने तीन साल पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की बेनीराम कटरा शाखा से किसान क्रेडिट कार्ड के तहत 2.25 लाख रुपये का ऋण लिया था। ऋण देने के दौरान बैंक ने उनकी कृषि योग्य भूमि को बंधक रख लिया था।
विज्ञापन

किसान का आरोप है कि छह माह पहले उन्होंने ब्याज सहित पूरा ऋण बैंक में जमा कर दिया और नोड्यूज प्रमाण पत्र हल्का लेखपाल को भी दे दिया। बावजूद इसके अब तक उनकी भूमि बंधक मुक्त नहीं हो सकी है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम अरुण कुमार ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed