फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Employees took to the streets for old pension

Kaushambi News: पुरानी पेंशन के लिए सड़क पर उतरे कर्मचारी

Fri, 26 Jan 2024 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 26 Jan 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Employees took to the streets for old pension
पुरानी पेंशन की बहाली के लिए बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय में पैदल मार्च निकाला। शिक्षकों व कर्मचारियों ने मतदाता जागरूकता के साथ पुरानी पेंशन के लिए अभियान चलाने की शपथ ली। सफाई कर्मचारियों ने भी अभियान में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

पेंशन मार्च से पूर्व डायट मैदान में सभा करते हुए अटेवा के जिला संयोजक कुशल सिंह ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जब सांसद थे उस दौरान कर्मचारियों के समर्थन में पेंशन दिए जाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा था।
विज्ञापन

अब उन्हें पेंशन देना है तो अपनी ही बात भूल गए। कर्मचारी निजीकरण समाप्ति और पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष करते रहेंगे।
जिला मंत्री रमेशचंद्र सेन ने कहा कि कर्मचारी की 35-40 साल सेवा के बाद भी पेंशन नहीं दी जा रही है। जबकि, सांसदों व विधायकों को कम अवधि की सेवा में भी पेंशन दी जाती है, यह एक छलावा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला महामंत्री सतीश शर्मा ने बताया कि 28 जनवरी को ट्विटर अभियान व चार फरवरी को लखनऊ में रन फॉर ओपीएस अभियान चलेगा।
कार्यक्रम के दौरान ही उप्र ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष राजकपूर ने साथी कर्मचारियों के साथ अभियान में शामिल होकर अपना समर्थन दिया। इसके बाद शपथ लेकर नारे बाजी करते हुए कर्मचारियों ने मार्च निकाला।

इस मौके पर धीरज सिंह, राजेंद्र सिंह, नयन सिंह, विनोद यादव, इकबाल अली, कर्ण सिंह, आशीष कुमार सिंह, अंकित श्रीवास्तव, रामू सिंह, यतेंद्र सिंह, संदीप कुमार चौधरी, भार्गव यादव, पंकज सिंह, रचना सिंह आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed