फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Election of nationalism in UP, not of casteism, dynasty: Swatantra Dev

जातिवाद, वंशवाद का नहीं यूपी में राष्ट्रवाद का चुनाव : स्वतंत्र देव

Thu, 30 Dec 2021 09:12 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 09:12 PM IST
विज्ञापन
Election of nationalism in UP, not of casteism, dynasty: Swatantra Dev
Election of nationalism in UP, not of casteism, dynasty: Swatantra Dev - फोटो : KAUSHAMBI
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि यूपी में 2022 का विधान सभा चुनाव महत्वपूर्ण है। यह चुनाव जातिवाद, क्षेत्रवाद, व्यक्तिवाद, परिवारवाद और वंशवाद का नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद का है। भाजपा ने प्रदेश का विकास किया, जबकि विपक्ष ने केवल अफवाह फैलाई।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बृहस्पतिवार को केपीएस भरवारी में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2017 में जब मैं परिवर्तन यात्रा लेकर निकला था तो भाजपा का नारा था कि गुंडाराज ना भ्रष्टाचार। उस पर प्रदेश की सरकार पूरी तरह खरी उतरी। आज मैं जनविश्वास यात्रा में आपका आशीर्वाद लेने आया हूं। कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने केवल प्रदेश का विकास किया है। योगी सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया। 24 घंटे बिजली दी।
विज्ञापन

2017 से पहले लोग बिजली का तार पकड़ते थे, तो करंट नहीं आता था, बिजली का बिल पकड़ते थे तो तुरंत करंट आ जाता था। पहले का किसान, मजदूर थका हारा शाम को घर पहुंचने पर पत्नी की शक्ल नहीं देख पाता था, ऐसे में वह दो ही रोटी किसी तरह खाता था, लेकिन आज का किसान, मजदूर मेहनत करके जब घर पहुंचता है तो, वह बिजली होने की वजह से पत्नी का चेहरा देखकर दो के बजाय 10 रोटी खाता है। आज बेटियां 12 बजे रात को काशी, लखनऊ आदि शहरों में घूमती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि पूर्व की सरकारों में शाम छह बजे ही गुंडे बेटियों को उठा ले जाते थे, स्कूटी छीन लेते थे। लेकिन योगी सरकार बनने के बाद से कोई भी बेटियों को छेड़ने की हिम्मत तक नहीं करता है। माफिया मुख्तार अंसारी को योगी सरकार ने जेल भेजने का काम किया है। अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वह कहते हैं कि मैं आ रहा हूं। क्या करने आ रहे हो ? गरीबों और दलितों पर बुल्डोजर चलाने आ रहे हो या फिर राज्य की ऐसी-तैसी करने आ रहे हो।
योगी सरकार ने अतीक अहमद की प्रापर्टी पर बुल्डोजर चलाकर गरीबों के लिए मकान बनवाने का काम किया। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रदेश में पुन: 300 से अधिक सीटें जिताकर भाजपा की सरकार बनाने का काम किया जाएगा। चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि सपा-बसपा के लोग चाहें जितना जोर लगा लें, यहां की जनता तीनों सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों को ही जिताने का काम करेगी। सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के सबका विकास कर रही है।

सदर विधायक लाल बहादुर ने कहा कि पहले की सरकार में विकास का आधा पैसा नेताओं की जेब में जाता था, लेकिन अब योगी और मोदी सरकार में ऐसा नहीं है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, अध्यक्ष अश्वनी सिंह पटेल, उपाध्यक्ष रामानंद पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, जिला प्रभारी अनिल सिंह, योगेश मौर्य, पुष्पराज पटेल, सूरज यादव, प्रतीक जायसवाल, धर्मराज मौर्य, शंकरलाल केसरवानी समेत तमाम पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed