फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   E-rickshaw blown to pieces after collision with car, 10 people injured

Kaushambi News: कार की टक्कर से ई-रिक्शा के उड़े परखचे, 10 लोग घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw blown to pieces after collision with car, 10 people injured
अनेठा गांव के बदबदा मोड़ पर मंगलवार को तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा के परखचे उड़ गए और उसमें सवार 10 लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया गया है। वहीं, कार सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना के बाद ई-रिक्शा चालक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


मंझनपुर थाना क्षेत्र के नारा निवासी अब्दुल वहीद (55) पुत्र अब्दुल जाहिद गांव की सवारियों को ई-रिक्शा से लेकर सैनी थाना क्षेत्र के नागियामई गांव में शादी समारोह में जा रहे थे। जैसे ही वह बदबदा मोड़ के पास पहुंचे। सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शे का आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

हादसे में ई-रिक्शा सवार एकलाख उर्फ चांद (46) पुत्र नजावत, सबीना (40) पत्नी महताब, गोसिया (18) पुत्री महताब, आरिस (12) पुत्र एकलाख, अलीना (8) पुत्री एकलाख, हीबा व ईनमा (8) पुत्री महताब, सन्नो बेगम (40) पत्नी एकलाख, नगीना (45) पत्नी अफसार अहमद, जुबैदा (35) पत्नी अंसार जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी सिराथू पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। वहीं, पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी है।

वर्जन

--- ई-रिक्शा चालक के बेटे मो. अरबी की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। कार छोड़कर चालक फरार है। उनकी तलाश की जा रही है। - राजेंद्र वर्मा, एसओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed