फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Due to lack of drainage, the roads are waterlogged, causing problems for the villagers.

Kaushambi News: नाली के अभाव में सड़क पर जलभराव, ग्रामीण परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Due to lack of drainage, the roads are waterlogged, causing problems for the villagers.
सरसवां ब्लाॅक के महेवा उपरहार गांव में नाली नहीं होने से सड़क पर जलभराव की समस्या गंभीर होती जा रही है। कुएं के पास से गुजरने वाली डामर सड़क पर पानी भरा रहने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण राजकुमार, नाथन लाल आदि ने बताया कि घर के पास स्थित कुंआ के पास से होकर सड़क निकली है। लेकिन, यहां नाली निर्माण नहीं कराया गया। इसके कारण घरों से निकलने वाला पानी सीधे सड़क पर जमा हो जाता है। हालांकि गांव में अन्य स्थानों पर नाली बनी है, लेकिन इस हिस्से की अनदेखी समस्या को बढ़ा रही है।
विज्ञापन

बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है। सड़क पर कीचड़ और पानी भरने से फिसलन बढ़ जाती है, जिससे आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं। वहीं दूसरी ओर गंदे पानी के जमाव से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार प्रधान और सचिव से शिकायत की गई। लेकिन, अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द नाली निर्माण कराकर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में इस हिस्से में नाली निर्माण क्यों नहीं हो रहा है। इसकी जानकारी सचिव से ली जाएगी। इसके बाद नाली का निर्माण कराया जाएगा। - मार्तंड सिंह, एडीओ पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed