{"_id":"69ac79302e2117180f0d41ff","slug":"due-to-enmity-the-bullies-beat-the-young-man-with-sticks-kaushambi-news-c-261-1-kmb1013-137602-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: रंजिश में दबंगों ने युवक को लाठी-डंडे से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: रंजिश में दबंगों ने युवक को लाठी-डंडे से पीटा
Sun, 08 Mar 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में रंजिश के चलते बाजार से घर लौट रहे एक युवक को दबंगों ने घेरकर लाठी-डंडों से पीट दिया। शोर मचाने पर ग्रामीणों के पहुंचते ही आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
एफआईआर के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के घोंसिया गांव निवासी सोनू ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को सरायअकिल बाजार से घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव में अच्छन के घर के पास पहुंचा, वहां पहले से मौजूद रामराज, देशराज और अलोपी ने उसे रोक लिया।
आरोप है कि तीनों ने रंजिश को लेकर गालीगलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर लाठी-डंडों से पिटाई की। सोनू के शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।