फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   drainage construction in mooratganj

मूरतगंज के वाशिंदों को जल भराव की समस्या से मिलेगी निजात,

Sun, 03 Nov 2019 12:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
drainage construction in mooratganj
drainage construction in mooratganj - फोटो : KAUSHAMBI
मूरतगंज वासियों को जल भराव की समस्या से मिलेगी निजात
विज्ञापन

चायल विधायक की पहल पर 72 साल बाद बनाई जा रही नाली
52 लाख की लागत से 18 सौ मीटर पक्की नाली का निर्माण प्रारंभ
मूरतगंज। नगर पालिका भरवारी के पं. दीन दयाल उपाध्याय नगर (मूरतगंज) में नासूर बनी जल निकासी की समस्या से अब निदान मिल जाएगा। नेशनल हाईवे के किनारे बसी बस्ती में दशकों बाद 52 लाख की लागत से 18 सौ मीटर पक्की नाली की निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। इसे लेकर बस्ती के लोगों में खुशी है।

मूरतगंज बाजार प्रयागराज-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है। आजादी के बाद से मूरतगंज में बस्ती तो आबाद हो गई लेकिन जल निकासी की तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया। आबादी में इजाफे के साथ ही समस्या भी बढ़ती गई। बरसात के दिनों में लोगों के घरों में गंदा पानी भर जाता था। अस्पताल के सामने तलाब सरीखे हालात हो जाते थे। पहले ग्राम सभा और अब नगर पालिका का हिस्सा बन चुके मूरतगंज के लोगों ने नाली निर्माण के लिए अफसरों और जन प्रतिनिधियों से कई बार शिकायत की लेकिन समस्या का हल नहीं निकाला जा सका। पिछले दिनों ग्रामीणों ने मामले की शिकायत चायल विधायक संजय गुप्ता से की। विधायक के प्रयास के बाद नाली निर्माण के लिए 52 लाख की कार्ययोजना मंजूर कर ली गई। पक्की नाली के निर्माण का काम भी शुरू हो गया है। 18 सौ मीटर लंबी नाली मूरतगंज तिराहे से शेरगढ गेट के पास तक और मूरतगंज से भरवारी रोड पर सड़क के दोनों तरफ बनाई जा रही है। नाली निर्माण का काम शूरू होने पर बाजार के निसार उल्ला, हाफ़िज शरीफ़ अहमद, ग़ुलाम मुर्तुजा, मोहम्मद इसराइल, नूर उल्ला, राधेमोहन गुप्ता, वृजकिशोर रस्तोगी, किशुन दास रस्तोगी, विजय उफ़ॱर लाला केसरवानी, सुशील केसरवानी, लालचन्द केसरवानी, जेपी केसरवानी, बच्चा मियां, घनश्याम पंडा, मुकेश कुमार आदि ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed