{"_id":"6404f1c3744bd04f5c09cb64","slug":"dowry-murder-case-registered-against-three-including-husband-kaushambi-news-c-3-1-71781-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पति समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पति समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज
Mon, 06 Mar 2023 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 06 Mar 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
पति समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज
27 फरवरी को पश्चिमशरीरा के गोराजू में हुई थी विवाहिता की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। पश्चिमशरीरा कोतवाली इलाके के गोराजू गांव में 27 फरवरी को एक विवाहिता की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका की मां ने ससुरालियों पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने शनिवार को पति समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के भड़ेसर गांव की रानी की शादी करीब छह माह पहले गोराजू गांव मे अमन कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में मिले उपहार से ससुराली संतुष्ट नहीं थे। ससुराली एक लाख रुपये नकदी की मांग कर विवाहिता को प्रताड़ित कर रहे थे। मायके वालों के असमर्थता जाहिर करने पर भी कोई फायदा नहीं हुआ। इसी बीच 27 फरवरी को ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध दशा में मौत हो गई।
मृतका की मां ज्ञानमती पत्नी राकेश कुमार का आरोप है कि बेटी ने खुदकुशी नहीं की थी बल्कि, उसकी हत्या करने के बाद ससुरालियों ने शव को फंदे से लटका दिया था। शनिवार को मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पति के साथ सास व ससुर समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी घर छोड़कर भाग गए हैं।