फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   dm raily voter

दोआबा में दिलाई गई मतदान की शपथ

Thu, 26 Jan 2017 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 26 Jan 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
dm raily voter
other
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर बुधवार को जिले भर में शपथ समारोह का आयोजन किया गया। कलक्ट्रेट में डीएम अखंड प्रताप सिंह ने तो तहसील मुख्यालयों में एसडीएम व ब्लॉकों में बीडीओ ने कर्मचारियों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण मतदान की शपथ दिलाई। इसी तरह जिले भर के स्कूलों में छात्र-छात्राओं को निष्पक्ष मतदान करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


    राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाए जाने का कार्यक्रम रखा गया था। इस क्रम में बुधवार को डीएम अखंड प्रताप सिंह के नेतृत्व में कलक्ट्रेट से मंझनपुर तहसील तक जागरूकता रैली निकाली गई। इसके बाद जागरूकता अभियान के लगाए गए फ्लैग में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के अंत में डीएम ने उपस्थित स्कूली बच्चों, अधिकारियों, कर्मचारियों व अन्य गणमान्य मतदाताओं को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान की शपथ दिलाई। आदर्श नगर पंचायत अजुहा ईओ अंजनी मिश्रा ने कर्मचारियों को निष्पक्ष मतदान की शपथ दिलाई। इस मौके पर नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि ओम प्रकाश कुशवाहा, रवी वैश्य, साकेत चंद्र श्रीवास्तव, सुघर सिंह, विमल कुमार आदि मौजूद रहे। कृषक इंटर कालेज हिनौता में बुधवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। भौंतर स्थित रमा देवी शिवमंगल प्रसाद महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने निष्पक्ष मतदान की शपथ प्राचार्य नमोनारायन त्रिपाठी के नेतृत्व में ली। चायल तहसील में तहसीलदार बीडी गुप्ता, पीएचसी चिकित्सक डॉ. मुक्तेश द्विवेदी व एसओ पिपरी भाष्कर मिश्र की अगुवाई में जागरूकता रैली निकाली गई। पइंसा के प्राथमिक व जूनियर विद्यालय के बच्चों रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया।
विज्ञापन


रैली का नेतृत्व दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शबनम व रामलखन सिंह, ग्राम प्रधान कमला देवी ने किया। चक जलालपुरवारी प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने प्रधानाध्यापक उमेश सोनकर व ग्राम प्रधान प्रहलाद यादव की अगुवाई में रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया। विकास खंड सरसवां के प्राथमिक विद्यालय अढ़ौली के छात्र-छात्राओं ने प्रधानाध्यापक उत्तम सिंह की देखरेख में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया। इसके मौके पर बच्चों व शिक्षकों ने मतदान की शपथ ली।  इसी तरह चरवा प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने मतदाता जागरूक रैली निकालकर निष्पक्ष मतदान का संदेश मतदाताओं को दिया। सिराथू तहसील में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रभातफेरी निकाली गई। इसे एसडीएम विवेक चतुर्वेदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव की अगुवाई में प्रभातफेरी नगर पंचायत सिराथू में घूमने के बाद तहसील प्रांगण में समाप्त हुई। प्रभातफेरी में बीडीओ सिराथू रविंद्र वीर यादव, ईओ सिराथू लाल चंद्र कुशवाहा, खाद्य विपणन अधिकारी विनीता मिश्रा, एसएवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राम बदन भार्गव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed