फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   district admin will recover 2.5 crores rupees from 18 suspended teachers like land revenue module

बर्खास्त18 शिक्षकों से भूमि राजस्व की तरह होगी वसूली

Sun, 29 Nov 2020 12:41 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
district admin will recover 2.5 crores rupees from 18 suspended teachers like land revenue module
district admin will recover 2.5 crores rupees from 18 suspended teachers like land revenue module
मंझनपुर। चार साल के दौरान बर्खास्त हुए 18 बेसिक शिक्षकों द्वारा वेतन के रूप में आहरित किए गए ढाई करोड़ रुपये से ऊपर का बकाया चल रहा है। विभागीय नोटिस के बावजूद इनमें से किसी ने अब तक फूटी कौड़ी नहीं जमा किया। प्रशासन अब इनके खिलाफ आरसी जारी कर भू-राजस्व की तरह बकाए की वसूली करेगा। डीएम की इस कार्रवाई से जालसाजों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी डिग्री के सहारे जालसाजी कर शिक्षक की नौकरी हासिल करने वालों की लंबी फेहरिस्त है। समय-समय पर हुई जांच में वर्ष 2015 से लेकर 2018 तक के बीच ऐसे 18 जालसाज शिक्षक चिह्नित किए गए थे। इन शिक्षकों को चिह्नित कर विभाग ने इन्हें बर्खास्त करने के साथ ही इनके खिलाफ संबंधित थानों में एफआईआर भी दर्ज कराया था।
विज्ञापन

बर्खास्त शिक्षकों द्वारा सेवाकाल के दौरान वेतन के रूप में आहरित की गई रकम 2,55,77948 रुपये बकाया वसूली के लिए नोटिस जारी की गई थी। इसके बावजूद इनमें से किसी ने अब तक फूटी कौड़ी नहीं जमा किया। विभागीय रिपोर्ट के बाद डीएम अमित कुमार सिंह ने 25 नवंबर को भू-राजस्व की तरह वसूली करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed