फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   devotee worship devi katyayani

मां कात्यायनी स्वरूप का दर्शन कर भक्त निहाल

Mon, 15 Oct 2018 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 15 Oct 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
devotee worship devi katyayani
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
मंझनपुर। शारदीय नवरात्र में रविवार को शीतलाधाम कड़ा में मां का श्रृंगार छठी देवी कात्यायनी के रूप में किया गया। यहां पर आए भक्तों ने गंगा स्नान के बाद मां के इस स्वरूप का दर्शन-पूजन किया। इसके अलावा कस्बों, गांवों में स्थित देवी मंदिरों, पूजा पंडालों में भी भक्तों ने विध-विधान से मां कात्यायनी की पूजा की।
विज्ञापन




रविवार को नवरात्र में मां अंबे के छठे स्वरूप कात्यायनी देवी का भक्तों ने पूजन-अर्चन किया। शीतलाधाम कड़ा में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से देवी दर्शन को बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़  जुटी। भक्तों ने यहां गंगा के विभिन्न घाटों पर स्नान करने के बाद देवी मंदिर पहुंचकर मां के कात्यायनी स्वरूप का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान भक्तों के जयकारे से शीतलाधाम कड़ा गूंजता रहा।
विज्ञापन


यहां के अलावा मंझनपुर स्थित दुर्गा देवी मंदिर, पश्चिम शरीरा स्थित झारखंडी देवी मंदिर, संचवरा व किशनपुर अंबारी स्थित मां अलोपशंकरी मंदिर, गुरौली स्थित चंद्रिका देवी मंदिर व कनैली स्थित मां शीतला मंदिर में पूजन-अर्चन करने के लिए सुबह से लेकर दोपहर तक भक्तों का तांता लगा रहा। इसी तरह गांवों व कस्बों में बनाए गए 810 पूजा पंडालों में भी भक्तों ने मां अंबे के छठें स्वरूप की सुबह पूजन-अर्चन किया। शाम को पूजा पंडालों में आरती के बाद देर रात तक भजन कीर्तन का कार्यक्रम होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा पंडाल में प्रवचन सुनने उमड़ रही भीड़
ओसा। सदर ब्लॉक क्षेत्र के ओसा गांव व चौराहे पर आधा दर्जन पूजा पंडाल बनाए गए हैं। इनमें गांव के मैकू लाल राजपूत के दरवाजे बने पूजा पंडाल पर अनिल शास्त्री द्वारा प्रतिदिन प्रवचन किया जा रहा है। इसे सुनने के लिए पूजा पंडाल में गांव की महिलाओं व पुरुषों की भारी भीड़ रोज जुट रही है। इस दौरान कमेटी के सुरेंद्र कुमार, हरीशंकर लोधी, लवकुश, राजेंद्र प्रसाद मौर्य आदि प्रतिदिन सराहनीय योगदान करते नजर आ रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed