{"_id":"60e34e818ebc3ec20967c429","slug":"demonstration-of-youth-demanding-to-start-army-recruitment-kaushambi-news-ald3101471159","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती शुरू कराने की मांग को लेकर युवाओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती शुरू कराने की मांग को लेकर युवाओं का प्रदर्शन
विज्ञापन
कोतवाली के शेषा गांव में रविवार शाम करंट की चपेट में आकर मजदूर की मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। सोमवार सुबह गांव के लोगों ने करारी-कौशाम्बी मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि बिजली का तार काफी दिनों से ढीला था। शिकायत के बाद भी विभाग उसे सही नहीं करा रहा था। चक्काजाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया।
शेषा गांव का अमित कुमार रैदास (20) मजदूरी करता था। वह गांव के दादू के निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहा था। रविवार शाम निर्माण के दौरान वह ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। घटना में गंभीर रूप से झुलसे अमित को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
परिवार के लोग शव लेकर गांव पहुंचे। उन्होंने सोमवार सुबह गांव के बाहर चौराहे पर लाश रखकर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि कई बार शिकायत के बाद भी बिजली विभाग के अफसरों ने तार को सही नहीं कराया। ग्रामीण स्थानीय उपकेंद्र के जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग कर रहे थे। चक्काजाम की जानकारी पर करारी इंस्पेक्टर अशोक कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाबुझाकर जाम समाप्त कराया। अमित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
कोखराज कोतवाली के बिदनपुर ककोढ़ा गांव में करंट की चपेट में आने से एक युवक की रविवार की देर शाम मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिदनपुर ककोढ़ा गांव निवासी रामकरन (32) खेती किसानी कर परिवार का गुजारा करता था। रविवार शाम जब वह खेत से घर आया तो देखा कि कमरे में लगा पंखा नहीं चल रहा है।
रामकरन पंखा बनाने के लिए उतारने लगा। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। आननफानन परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन इससे पहले ही उसकी सांसें थम गईं। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद से रामकरन की पत्नी व चार बच्चों की रो-रोकर हालत खराब है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार की दोपहर में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।