फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Demonstration of youth demanding to start army recruitment

सेना भर्ती शुरू कराने की मांग को लेकर युवाओं का प्रदर्शन

Mon, 05 Jul 2021 11:52 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of youth demanding to start army recruitment
सेना भर्ती की तैयारी कर रहे दर्जनों युवाओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। युवाओं ने आयु सीमा में एक वर्ष की छूट देने की मांग की। इसके बाद मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर युवाओं ने डीएम सुजीत कुमार को ज्ञापन सौंपा है।
सौंपे गए ज्ञापन में युवाओं ने कहा कि अमेठी में होने वाली सेना भर्ती में फैजाबाद, प्रयागराज, प्रतापगढ़, रायबरेली, सुल्तानपुर, कौशाम्बी समेत दर्जनों जनपद आते हैै। कोरोना के कारण पिछले दो वर्षों से अमेठी में कौशाम्बी जिले के लिए भर्ती नहीं निकाले जाने से हजारों युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। युवाओं ने कहा कि कोरोना संक्रमण के की वजह से जो दो वर्ष बर्बाद हुए हैं, उसके बदले आयु में एक वर्ष की छूट दी जाए। साथ ही कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए उससे पहले भर्ती निकाली जाए। ताकि, तैयारी कर रहे युवाओं को भर्ती में शामिल होने का मौका मिल सके। इस दौरान शेखर यादव, जीतू पाल, शिवबदन सिंह, पीयूष शर्मा, अर्जुन पाल, अतुल मौर्य, सुशील यादव, सुभाष यादव, जितेंद्र पाल आदि दर्जनों युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed