फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Death of two infected, four positives including gunner of CO City

दो संक्रमितों की मौत, सीओ सिटी का गनर समेत चार मिले पॉजिटिव

Sat, 15 Aug 2020 01:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Death of two infected, four positives including gunner of CO City
Death of two infected, four positives including gunner of CO City - फोटो : KAUSHAMBI
दो संक्रमितों की मौत, सीओ सिटी का गनर समेत चार मिले पॉजिटिव
विज्ञापन

अब तक मिले 548 संक्रमितों में 382 हुए स्वस्थ
मंझनपुर। कोरोना महामारी जिले में अब जानलेवा साबित हो रही है। 24 घंटे के भीतर कोविड अस्पतालों में भर्ती करीब 75 वर्षीय एक ग्रामीण और महिला की मौत हो गई। वहीं शुक्रवार को हुई जांच में सीओ सिटी के गनर समेत चार लोग संक्रमित निकले। इनको अस्पताल में भर्ती कर संपर्क में आने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है।

जिले का करीब 75 वर्षीय एक व्यक्ति के संक्रमित मिलने पर उसे बाराबंकी के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई। इसी तरह से प्रयागराज जनपद के एसआरएन अस्पताल के एल-3 में भर्ती सरायअकिल इलाके की एक महिला की भी गुरुवार रात मौत हो गई। दोनों संक्रमितों के शव का प्रशासन ने अपनी देखरेख में अंतिम संस्कार करा दिया। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि शुक्त्रस्वार को जिले के अलग-अलग हिस्सों में करीब 485 सदिग्धों की जांच कराई गई। इसमें एंटीजन किट से तकरीबन 152 तथा ट्रूनेट से लगभग 43 लोगों की जांच शामिल है। जबकि 290 संदिग्धों का स्वॉब सैंपल लिया गया। इसे जांच के लिए प्रयागराज स्थित प्रयोगशाला भेज दिया गया। एंटीजन किट की जांच में सीओ सिटी का गनर, नेवादा व चायल क्षेत्र की एक-एक महिलाएं संक्त्रस्मित मिलीं। वहीं एसअसरएन में भर्ती एक अन्य की लैब से आई रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। सभी संक्रमितों को कोविड अस्पतालों में भर्ती कराने के साथ ही इनके संपर्क में आने वालों की पहचान की जा रही है। सीएमओ ने बताया कि जिले में अब तक 548 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। हालांकि इनमें से 382 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि अस्पतालों में भर्ती छह मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। फिलहाल 27 संक्रमित होम आइसोलेट व 133 का कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed