फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Death of mother and child after delivery, chaos

Kaushambi News: प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, कोहराम

Fri, 18 Aug 2023 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 18 Aug 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Death of mother and child after delivery, chaos
सरायअकिल के करन चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार सुबह ऑपरेशन से प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। आरोप है कि अस्पताल संचालक ने हालत गंभीर बताकर दोनों को मृत अवस्था में प्रयागराज के निजी अस्पताल रेफर कर दिया। पोस्टमार्टम कराए बगैर परिजनों ने जच्चा-बच्चा के शवों का घर लाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन




नेवादा गांव निवासी विनोद कुमार दिवाकर मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। बुधवार को विनोद की पत्नी सरिता देवी (25) को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन पीएचसी नेवादा ले गए। जांच के बाद डाॅक्टरों ने बताया कि प्रसव में अभी 10-12 घंटे लग सकते हैं। इसके बाद परिजन सरिता को घर लेकर चले आए। रात दो बजे तकलीफ ज्यादा होने पर उसे दोबारा पीएचसी ले जाकर दिखाया गया तो डाॅक्टरों ने जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन जिला अस्पताल के बजाय बिचौलिए के माध्यम से प्रसव पीड़ित सरिता को करन चौराहा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया। अस्पताल में डाॅक्टरों ने सरिता का ऑपरेशन कर प्रसव करवा दिया। उसने बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के कुछ देर बाद ऑपरेशन थियेटर में ही जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। आरोप है कि निजी अस्पताल संचालक व डाॅक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर बताकर आनन फानन प्रयागराज के निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।वहां पहुंचने पर डाॅक्टरों ने जच्चा-बच्चा को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने दोनों का शव घर लाकर अंतिम संस्कार कर दिया है। खबर लिखे जाने तक मामले में किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


-----------



वर्जन

जच्चा-बच्चा की मौत का प्रकरण संज्ञान में आया है।टीम गठित कर मामले की जांच कराई जाएगी। लापरवाही मिलने पर अस्पताल संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




--डाॅ.ललित कुमार सिंह-पीएचसी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed