फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   death of a lady in mumbai chakkajam in kaushambi

मुंबई में विवाहिता की संदिग्ध दशा में मौत, कौशांबी में चक्काजाम

Mon, 04 Oct 2021 06:45 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
death of a lady in mumbai chakkajam in kaushambi
पिपरी कोतवाली के खानपुर सतवा गांव में छह महीने पहले ब्याही एक युवती की मुंबई में संदिग्ध दशा में मौत हो गई। इसे लेकर पति समेत अन्य ससुरालीजनों पर कार्रवाई के लिए अड़े मायके पक्ष के लोगों ने सोमवार को कौशाम्बी में चक्काजाम किया। इस दौरान कादिलपुर बाजार में सुबह नौ बजे से लेकर 11 बजे तक प्रयागराज-कौशाम्बी मार्ग प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाराज लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया है। इस दौरान अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली के चिल्ला मुंजप्ता निवासी अशोक सिंह ने अपनी बेटी करिश्मा (25) की शादी छह महीने पहले 26 अप्रैल को इलाके के ही खानपुर सतवा निवासी तेज सिंह के बेटे अतुल के साथ किया था। अतुल महाराष्ट्र के मुंबई शहर में टाइल्स लगाने का काम करता है। लिहाजा वह शादी के बाद ही करिश्मा को लेकर मुंबई चला गया था । आरोप है कि बीते एक अप्रैल को मुंबई में ही करिश्मा के सीने में तकलीफ होने पर उसके पति ने वहीं के एक निजी अस्पताल में उसका ऑपरेशन कराया था। इस दौरान दो अप्रैल को करिश्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि करिश्मा के मौत की जानकारी दिए बिना ससुरालियों ने उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

इसकी खबर पिछले दिनों जब मायके पक्ष के लोगों को हुई लोग पति और ससुरालियों के खिलाफ आक्रोशित हो उठे। युवती के पिता अशोक सिंह ने मामले की तहरीर पिपरी पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की। लेकिन मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया। इससे नाराज लोगों ने सोमवार को कादिलपुर बाजार में कौशांबी-प्रयागराज मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। इससे प्रमुख मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ चायल श्यामकांत ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया। इस दौरान करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। उस मार्ग से गुजरने वाले दैनिक यात्री, कर्मचारियों और अध्यापकों को दूसरे रास्ते का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी की लापरवाही के चलते बिगड़ा माहौल
सोमवार को कादिलपुर बाजार में प्रदर्शन कर रहे लोगों का गुस्सा चौकी इंचार्ज अभिलाष तिवारी के प्रति खूब रहा। दरअसल पिरजनों ने कार्रवाई के लिए चौकी प्रभारी को एक सप्ताह पहले तहरीर दी थी। लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों से मिलीभगत कर चौकी इंचार्ज ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसकी जानकारी जब सीओ चायल को हुई तो उन्होंने लोगों के सामने चौकी इंचार्ज अभिलाष तिवारी को कड़ी फटकार लगाई। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर नाराज मायके पक्ष के लोगों का गुस्सा शांत हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed