फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   death of a lady from falling of a building

कौशाम्बी में बारजा ढहने से महिला की मौत

Thu, 29 Aug 2019 06:33 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
death of a lady from falling of a building
कौशाम्बी में बारजा ढहने से महिला की मौत
विज्ञापन

मढ़ी गांव की घटना, पीड़ित परिवार में कोहराम
फोटो नं-
अमर उजाला ब्यूरो
बारा। कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के मढ़ी गांव में गुरुवार सुबह बारजा ढहने से बरामदे में सो रही एक महिला की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार मेें कोहराम मच गया है। पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मढ़ी गांव की इख्तामुन बीबी (62) पत्नी स्व. मजीद अहमद बुधवार रात पड़ोसी नवाब के घर के बाहर बरामदे में सो गई। सुबह भोर में अचानक भरभराकर बारजा ढह गया। इसके मलबे में दबने से वह घायल हो गई। चीखें सुन मौके पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने आननफानन मलबे में दबी महिला को बाहर निकाला। उसे अस्पताल ले जाने का इंतजाम किया जा रहा था। इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। हादसे की जानकारी पाकर लेखपाल ने गांव पहुंचकर जांच की। लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी है। पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पीड़ित परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। महिला अपने पीछे दो बेटों शकील व अनीस को छोड़ गई है। दोनों विवाहित हैं और मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed