{"_id":"6656765db1531954f0037614","slug":"dead-body-of-married-woman-found-hanging-in-the-house-husband-sued-for-dowry-murder-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-112187-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति पर दहेज हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति पर दहेज हत्या का मुकदमा
Wed, 29 May 2024 05:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 29 May 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
अंबाई बुजुर्ग गांव में विवाहिता की मौत के बाद छानबीन करती पुलिस। संवाद
स्थानीय कोतवाली के अंबाई बुजुर्ग में मंगलवार सुबह एक विवाहिता का शव घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका मिला। मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
फतेहपुर जनपद के हथगांव कोतवाली के छिवलहा (रज्जीपुर) गांव निवासी नरेश कुमार ने अपनी बहन सुनीता (23) की शादी लगभग चार वर्ष पहले कड़ाधाम के अंबाई बुजुर्ग मजरा हुजरा शरीफ गांव की फूलचंद्र के साथ की थी। मंगलवार की सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसके बाद फूलचंद्र खेत की ओर चला गया।
ससुरालियों के मुताबिक इसी दौरान सुनीता ने आत्मघाती कदम उठा लिया। उसका फंदे से लटकता देख घर वाले चीख पड़े। चीख-पुकार सुनकर मौके पर मोहल्ले वालों की भीड़ जुट गई। सुनीता के दोनों बच्चे अन्य लोगों के साथ रोते-बिलखते रहे। सूचना के बाद पहुंची पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना के बाद शव कब्जे में लिया।
विज्ञापन
खबर पाकर पहुंचे मृतका के भाई नरेश कुमार की शिकायत पर कड़ा धाम पुलिस ने पति फूलचंद्र के खिलाफ दहेज हत्या, मारपीट व धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।