{"_id":"61560c188ebc3e09926d3eb8","slug":"dead-body-of-a-deranged-girl-missing-from-home-was-found-in-the-well-kaushambi-news-ald3171170113","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से लापता विक्षिप्त युवती का कुएं में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से लापता विक्षिप्त युवती का कुएं में मिला शव
विज्ञापन
Dead body of a deranged girl missing from home was found in the well
- फोटो : KAUSHAMBI
कोतवाली के कमालपुर टिकरी गांव के समीप सूखे कुएं में बृहस्पतिवार की सुबह एक 20 वर्षीय विक्षिप्त युवती का शव बरामद हुआ। युवती बुधवार को घर से लापता थी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सैनी कोतवाली के जफरपुर निवासी स्व. दयाराम की 20 वर्षीय बेटी कविता सरोज की मानसिक हालत ठीक नहीं रहती थी। उसका इलाज चल रहा था। परिजनों के मुताबिक बुधवार की सुबह 11 बजे अचानक घर से लापता हो गई थी। खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लगा।
इसी बीच बृहस्पतिवार की सुबह कड़ा धाम कोतवाली के कमालपुर टिकरी गांव के पास स्थित सूखे कुएं के बाहर कुछ कपड़े दिखे। आशंका बस खेतों की तरफ निकले लोगों ने झांक कर देखा तो कुएं के अंदर युवती का शव दिखा। खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लाश को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
शव की शिनाख्त होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि मानसिक हालत ठीक नहीं होने के कारण इसके पहले भी युवती कई बार ऐसा कर चुकी है। इंस्पेक्टर कड़ाधाम चंद्रभूषण मौर्या ने बताया कि मामले में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।