फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dalit stopped from worshiping in the temple, beaten when he protested

Kaushambi News: दलित को मंदिर में पूजा करने से रोका,विरोध करने पर पीटा

Mon, 10 Jun 2024 08:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 10 Jun 2024 08:10 PM IST
विज्ञापन
Dalit stopped from worshiping in the temple, beaten when he protested
दलित को मंदिर में पूजा करने से रोका, विरोध करने पर पीटा
विज्ञापन

--सरायअकिल कोतवाली के जुगराजपुर गांव की घटना, कोर्ट के आदेश पर केस
संवाद न्यूज एजेंसी
सरायअकिल। जुगराजपुर गांव में दलित युवक को मंदिर में पूजा करने से रोक दिया गया। विरोध करने पर पिटाई करते हुए फायरिंग भी की गई। मामले में ढाई माह बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

जुगराजपुर निवासी फूलचंद्र सरोज ने बताया कि पड़ोसी रामभवन के घर पिपरी कोतवाली के मैनापुर गांव के विंदेश्वरी प्रजापति का अक्सर आवागमन बना रहता है। 17 मार्च की सुबह वह पड़ोस में बने बजरंगबली के मंदिर में पूजा करने गया था। वहीं, मंदिर के चबूतरे पर विंदेश्वरी अपने चार अन्य साथियों के साथ बैठकर ताश खेल रहा था। इस पर उसने रास्ते से विंदेश्वरी को हटने के लिए कहा। आरोप है कि इससे नाराज विंदेश्वरी ने गाली गलौज करते हुए मंदिर में घुसने से रोक दिया। साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पिटाई की। आरोप है उसने साथियों के साथ मिल उस पर तमंचे से फायरिंग भी की। पीड़ित की तहरीर के बाद भी कोतवाली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर रविवार को पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed