फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Crook caught with Tamancha in Kaushambi Khas

कौशाम्बी खास में तमंचा के साथ पकड़ा गया बदमाश

Sun, 09 Aug 2020 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Crook caught with Tamancha in Kaushambi Khas
कौशाम्बी खास में तमंचा के साथ पकड़ा गया बदमाश
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ करारी और कौशाम्बी कोतवाली में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बारा। कौशाम्बी खास स्थित बौद्ध स्थली में छिपकर बैठे एक बदमाश को शनिवार सुबह पुलिस ने अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया। ऐतिहासिक स्थल में छिपकर बैठने के पीछे उसकी मंशा क्या थी ? फिलहाल इस बारे में पुलिस उसी से पूछताछ कर रही है। आरोपी के खिलाफ करारी और कौशाम्बी कोतवाली में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

कौशाम्बी कोतवाली के उपनिरीक्षक जुगल किशोर तिवारी को शनिवार सुबह सूचना मिली कि ऐतिहासिक स्थल में अशोक की लाट के पास एक बदमाश छिपकर बैठा है। खबर मिलते ही उन्होंने फोर्स के साथ घेराबंदी कर आरोपी अमित कुमार पुत्र गुलाब निवासी बिजिया चौराहा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक उसके कब्जे से एक तमंचा व कारतूूूस बरामद किया गया है। बरामद तमंचा साधारण नहीं है। इसका उपयोग कोई पेशेवर अपराधी ही कर सकता है। अपराधी चूंकि बौद्ध स्थल में छिपकर बैठा था। इसलिए पुलिस प्रकरण को गंभीरता से ले रही है। क्योंकि वहां पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग घूमने जाते हैं। लॉकडाउन नहीं हो तो विदेशी भी आते हैं। ऐसे में वह किसको मौत की नींद सुलाने की तैयारी के साथ बैठा था ? यह पता लगाने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में कौशाम्बी कोतवाल हेमराज सरोज का कहना है कि युवक का असल इरादा जानने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है। अभी तक की बातचीत में उसने यही बताया है कि उसका एक मकान गढ़वा गांव में भी है। गांव वाले मकान से लौटते समय ही वह सुस्ताने के लिए वहां बैठ गया था। कोतवाल के मुताबिक पूछताछ कर संतुष्टि होने के बाद ही आरोपी को जेल भेजा जाएगा। उसने खिलाफ फिलहाल एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed