फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Woman hanging from a trap in Manauri

मनौरी में फंदे से लटक महिला ने दी जान

Thu, 04 Jan 2018 09:57 PM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Thu, 04 Jan 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
पूरामुफ्ती के मनौरी बाजार में बुधवार की रात एक महिला ने घर के भीतर फंदे से लटककर जान दे दी। चर्चा है कि घरेलू कलह से आजिज आकर उसने इस तरह का आत्मघाती कदम उठाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


मनौरी बाजार के चरवा रोड निवासी अजय केसरवानी इलेक्ट्रानिक की दुकान रखकर परिवार का गुजारा करता है। उसकी शादी पांच साल पहले खागा कस्बे की वर्षा केसरवानी (30) साथ हुई थी। चर्चा है कि इस दौरान वर्षा को कोई बच्चा नहीं होने के कारण घर में अक्सर विवाद बना रहता था।
विज्ञापन


बुधवार को भी पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। रात को खाना खाने के बाद वह कमरे में सोने चली गई थी। घर के बाकी सदस्य भी अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। आधी रात को सभी लोग गहरी नींद में थे तभी वह कमरे के अंदर साड़ी से फंदा लगाकर चुल्ले से लटक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर परिजन अंदर गए तो नजारा देख सन्न रह गए। रोने-बिलखने की आवाज सुन पड़ोसी इकट्ठा हो गए। खबर मिलते ही मायके में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर भाष्कर मिश्रा का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed