{"_id":"e6613fb6a2cfb87f02dae8e495900161","slug":"woman-crushed-by-a-tractor-trolley-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली ने महिला को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ट्राली ने महिला को कुचला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Sat, 14 Mar 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। खेत से लौट रही मनकापुर गांव की महिला को बृहस्पतिवार की रात सड़क पार करते समय ट्रैक्टर ट्राली ने कुचल दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत भाग निकला। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के मनकापुर गांव की रहने वाली रामकली (42) पत्नी राम आसरे बृहस्पतिवार की रात खेत की ओर गई थी। रात करीब आठ बजे घर लौटते समय जैसे ही वह अंधावा मोड़ पर पहुंची। तभी पीछे से आई ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गई। ट्राली से कुचल जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर लेकर चालक भाग निकला। उधर, रात के कारण काफी देर तक महिला का शव वहीं पड़ा रहा।
करीब घंटेभर बाद वहां से गुजरे लोगों ने खून से लथपथ महिला को सड़क पर पड़े देखा, तो इसकी जानकारी परिजनों को दी। सड़क हादसे में महिला की मौत होने की खबर लगते ही गांव में हड़कंप मच गया। चीखते-चिल्लाते परिजनों के साथ ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर इलाकाई पुलिस भी आई। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विवाहिता की मौत से घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।