{"_id":"58ac8d574f1c1b0953b246bd","slug":"wife-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या कर बक्से में छिपाई लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की हत्या कर बक्से में छिपाई लाश
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 22 Feb 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी के गुवारा तैयबपुर गांव में सोमवार की रात पति ने पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी। विवाहिता को मौत के घाट उतारने के बाद शव को बक्से में छिपाकर आरोपी पति फरार हो गया। मृतका के बच्चों ने बाबा को जानकारी दी तो सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बाक्स खुलवाकर शव को बाहर निकलवाया। पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
मंझनपुर कोतवाली के टेनशाह आलमाबाद गांव की रहने वाली ज्ञानमती (38) पुत्री धरमपाल की शादी दस साल पहले करारी के गुवारा तैयबपुर गांव में अमर देव के साथ हुई थी। पति-पत्नी के बीच आए दिन मामूली बातों को झगड़ा होता है। सोमवार की रात भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी झड़प हुई थी। इसके बाद क्रोध में आग बबूला अमर देव विवाहिता की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को बक्से में छिपाकर भाग निकला। बच्चों ने बाबा इंदल को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाशी के दौरान विवाहिता के शव को कमरे के एक बक्से से बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए इंदल की तहरीर पर हत्यारोपी पति अमर देव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विवाहिता की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। करारी कोतवाल जेपी राय ने बताया कि विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी या फिर उसकी हत्या हुई है, यह अभी साफ नहीं है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। तहकीकात और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में दबिश दे रही है।