{"_id":"4d58d14b7c3fbdcb66d12d03a4540b14","slug":"two-young-men-killed-in-motorcycle-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 19 Sep 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
चायल (कौशाम्बी)। हाइवे पर पुरामुफ्ती के तेरामील गांव के समीप शुक्रवार की सुबह हुई बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई जबकि साथ रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख आस-पास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी इलाकाई पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों की पहचान कराने के बाद हादसे की जानकारी परिजनों को देते हुए घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
पिपरी थाना क्षेत्र के लोधौर गांव निवासी मैकू (30) पुत्र भगवानदीन शुक्रवार की सुबह बाइक से ससुराल पैगंबरपुर जा रहा था। पुरामुफ्ती के तेरामील के समीप सामने से आए बाइक सवार दीनदयाल (26) पुत्र कमलेश कुमार, चंद्रभान (25) निवासी पूरामुफ्ती से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में मैकू और दीनदयाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चंद्रभान गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि रोडवेज बस को ओवरटेक करने के चक्कर में घटना हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों की पहचान कराने के बाद घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॅाक्टरों ने घायल युवक की हालत नाजुक देख एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में हुई युवकों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मचा है।