{"_id":"5de4df983760dc7da983015e69d82154","slug":"the-bathroom-ceiling-fell-killing-innocent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाथरूम की छत गिरी, मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाथरूम की छत गिरी, मासूम की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
Updated Wed, 24 Jun 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल/चरवा। काजू गांव में मंगलवार सुबह एक घर में बाथरूम की छत गिर गई। मलबे में दबने से करीब तीन साल के एक लड़के की मौत हो गई। वहीं मां जख्मी हो गई। इसे नजदीक के एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसे में बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
चरवा कोतवाली क्षेत्र के काजू गांव के रहने वाले चौधरी यादव प्रधान हैं। घर से बाहर पशुशाला है। इसी पशुशाला के बगल में उन्होंने बाथरूम बना रखा है। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे उनकी बहू सीमा यादव (25) पत्नी उदयभान करीब तीन साल के बेटे आयुष को नहलाने के लिए बाथरूम में गई थी। बताया जाता है कि बाथरूम में ईंट को पट बिछाकर छत डाली गई थी। बाथरूम की छत जर्जर भी हो चुकी थी। वहीं सुबह बच्चे को नहलाते समय बाथरूम की छत अचानक भरभराकर गिर गई। इसके नीचे मां-बेटे दोनों दब गए।
छत गिरने की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। इसी बीच तमाम ग्रामीण भी आ गए। लोगों ने मलबा हटाकर दोनों को निकाला। खून से लथपथ मां-बेटे को लेकर परिजन नजदीक के एक निजी हास्पिटल गए। चिकित्सक ने आयुष (3 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। जबकि सीमा को भर्ती कर लिया है। सीमा की भी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं हादसे में मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दोपहर बाद घरवालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।