फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Tarsaura village kaushambi

गंगा ने छीन लिया घर का चिराग

Sun, 19 Nov 2017 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 19 Nov 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
Tarsaura village kaushambi
crime
कोखराज के तरसौरा गांव में एक युवक गंगा की लहरों में समा गया। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो वे रोते-बिलखते नदी किनारे पहुंचे। सूचना पर पुलिस के साथ पहुंचे स्थानीय गोताखोर युवक की तलाश में शाम तक जुटे रहे। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के तरसौरा गांव का चंद्रभान (20) पुत्र बनारसी लाल शनिवार सुबह गंगा नहाने के लिए स्थानीय घाट पर गया था। बताया जा रहा है कि नहाते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। युवक को नदी में डूबता देख आस-पास घाट पर मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। लोग युवक को बचाने का प्रयास करते इससे पहले ही वह नदी में समा चुका था। आनन-फानन लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर युवक की तलाश के लिए नदी में उतारा। युवक की तलाश में स्थानीय मल्लाह शाम तक गोता लगाते रहे पर युवक का सुराग नहीं लगा। बताया जा रहा है कि युवक घर का इकलौता चिराग था। हादसे के बाद से युवक के परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed