{"_id":"58ffaadc4f1c1bb365c0da92","slug":"talaq-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी पैदा होने पर कहा: तलाक-तलाक-तलाक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी पैदा होने पर कहा: तलाक-तलाक-तलाक
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 26 Apr 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन तलाक का शिकार एक और युवती हो गई है। तीन बेटियों के पैदा होने से नाराज शौहर ने विवाहिता को तलाक-तलाक-तलाक कहकर सारे रिश्ते तोड़ने का एलान कर दिया। यह घटना सात दिन पहले पूरामुफ्ती के इस्माइल कोटवा गांव में घटी। बीवी को तलाक देने के बाद शौहर ने उसको घर से भी निकाल दिया है। मामले की तहरीर भी पूरामुफ्ती थाने की पुलिस को दी गई है, लेकिन पुलिस तहरीर मिलने से इंकार कर रही है।
पूरामुफ्ती कोतवाली के मनौरी गांव की रहने वाली आशिया पुत्री शमीम का निकाह आठ साल पहले इस्माइलपुर कोटवा गांव में मोहम्मद हाशिम से हुआ था। आशिया ने तीन बेटियाें को जन्म दिया। बेटा न पैदा होने के कारण ससुराल क लोग आशिया को ताना मारते थे। पखवारे भर पहले तीसरी बेटी के जन्म के सात दिन बाद शौहर ने उसे तीन तलाक बोल दिया। इतना ही नहीं तलाक देने के बाद विवाहिता को मोहम्मद हाशिम ने घर से निकाल दिया है। मायके पहुंची विवाहिता ने आपबीती परिजनों को बताई तो वह भी सन्न रह गए। दोनोें परिवारों के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई पर कोई बात नहीं बन सकी। मंगलवार को कोतवाली पहुंची पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। मामले में पूरामुफ्ती कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह का कहना है कि फिलहाल उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है। यदि तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।