{"_id":"6b05eeb89578f14a010e5112","slug":"administrative-inquiry-initiated-into-12-acre-land-dispute-bareilly-news-c-4-bly1015-1014018-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 12 एकड़ जमीन के विवाद की प्रशासनिक जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 12 एकड़ जमीन के विवाद की प्रशासनिक जांच शुरू
विज्ञापन
बहेड़ी। किसान भगवान सिंह की आत्महत्या से जुड़े 12 एकड़ जमीन के विवाद की प्रशासनिक जांच शुरू हो गई है। गांव पचपेड़ा स्थित इस जमीन के पुराने अभिलेखों की पड़ताल की जाएगी। इसके लिए डीएम की ओर से सात सदस्यीय कमेटी गठित करने की तैयारी है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, बरेली के रिकॉर्ड रूम में 1938, 1951 और 1964 के अभिलेखों की जांच हो रही है। करीब 85 साल पुराने कागजों से लेकर अब तक का पूरा इतिहास खंगाला जा रहा है। भगवान सिंह के पुत्र भाग सिंह एडवोकेट ने सोमवार को जांच टीम को कई पुरानी जानकारियां और दस्तावेज सौंपे। परिवार का दावा है कि ये दस्तावेज साबित करेंगे कि 12 एकड़ जमीन उनकी है। भाग सिंह का कहना है कि उनके पिता ने जिंदगी भर कागजों की लड़ाई लड़ी। यह जमीन गलत तरीके से दूसरे के नाम पर दर्ज की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जांच में सच सामने आ जाएगा।
सीओ अरुण ने बहेड़ी में ही पूरा किया कार्यकाल, अब निशाने पर
भगवान सिंह की आत्महत्या के बाद मिले सुसाइड नोट में सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह का नाम लिखा है। इस पर परिवार व किसानों ने सीओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग करते हुए हंगामा किया था। अधिकारियों ने मजिस्ट्रेटी जांच का आश्वासन देकर तब ग्रामीणों को मना लिया था। गनीमत रही कि हंगामे के वक्त ही सीओ का तबादला शासकीय नियमावली के तहत लखीमपुर खीरी हो गया। हालांकि, अभी वे रिलीव नहीं हुए हैं। सीओ अरुण कुमार के बारे में बताया जाता है कि जिले में उनकी पहली तैनाती बहेड़ी सर्किल में हुई और वह लगातार विवादों में रहने के बावजूद यहीं तैनात रहे। इस अवधि में कई सीओ के कार्यक्षेत्र बदले गए, लेकिन अरुण कुमार बहेड़ी में ही डटे रहे। अब चुनाव से पहले तीन साल की अवधि पूरी करने वाले सीओ की सूची में नाम आने पर उनका तबादला किया गया है। सीओ की भूमिका को लेकर भगवान सिंह के परिवार में अब भी नाराजगी है।
विज्ञापन
गंगा स्नान से लौटकर शुरू करेंगे विवेचना
भाग सिंह की ओर से रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के पूर्व व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति केपी सिंह, उनकी पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस मुकदमे की विवेचना दरोगा अवधेश सिरोही को सौंपी गई है। अभी तक विवेचक ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। बताया जा रहा है कि उनकी ड्यूटी गंगा स्नान के लिए चौबारी में लगी हुई है। संभवत: बुधवार से पुलिस इस प्रकरण की जांच शुरू कर सकती है।