फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   suside murder

सुसाइड नोट लिखकर युवक ने खुद को मारी गोली

Thu, 09 Mar 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 09 Mar 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
suside murder
crime
सरायअकिल थाना क्षेत्र के जठिया तिराहे के समीप खेत में एक युवक ने सुसाइड नोट लिखकर खुद की कनपटी पर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो शव के बगल में तमंचा देख उनके होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद तमंचा व सुसाइड नोट बरामद कर लिया है। जानकारी होने पर के बाद मौके पर परिजन पहुंचे तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन


   तरनी-तरना निवासी लक्ष्मीनारायण सिंह पटेल (18) पुत्र बलवान सिंह पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। पिता की मौत के बाद उसके बड़े भाई बुधराम ने खेती-किसानी की जिम्मेदारी संभाल ली थी। बुधवार की सुबह करीब दस बजे लक्ष्मीनारायण सिंह घर बाइक लेकर सरायअकिल आया। एक होटल में साथियों के साथ बैठकर शराब पी और खाना खाया। इसके बाद वह अकेले ही बाइक से निकला। बुधवार की शाम करीब सात बजे वह बाइक लेकर जठिया तिराहा हनुमान मंदिर के समीप पहुंचा। मंदिर के बगल में बाइक खड़ी कर वह एक खेत में पहुंचा। इसी बीच एक गोली चलने की आवाज आई। तमाम लोग मंदिर के पास पहुंचे।
विज्ञापन


इसके बाद लोग गोली की आवाज पर खेतों की ओर गए तो देखा कि लक्ष्मीनारायण का शव पड़ा था। गोली उसकी कनपटी पर लगी थी और तमंचा उसके बगल में पड़ा था। 315 बोर के तमंचे से गोली चली थी। पहले तो लोगों ने इसे हत्या करार दिया। हत्या की जानकारी होने पर सरायअकिल थाने की पुलिस कई थानों की फोर्स के साथ पहुंची। जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा था कि वह पारिवारिक कलह से आजिज आ गया था। इसके अलावा घरेलू समस्याओं से जुड़ी तमाम बातें लिखी थी। सूचना पर एसपी वीके मिश्र मिश्र पहुंचे तो उन्होंने परिजनों को बुलाकर सुसाइड नोट दिखाया। सुसाइड नोट देखने के बाद परिजनों ने चुप्पी साध ली। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी वीके मिश्र का कहना है कि घरेलू कलह से तंग आकर युवक ने तमंचे से खुद को गोली मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन खामोश, ग्रामीण जता रहे हत्या की आश्ंाका
जठिया तिराहे के समीप खेत में मिली लाश को लेकर तमाम तरह के आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं। पुलिस मौका-ए-वारदात की स्थिति को देखते हुए दावा कर रही है कि यह आत्महत्या है। इसके लिए वह सुसाइड नोट का हवाला भी दे रही है। इस मामले में परिजनों की चुप्पी भी पुलिस के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। वहीं गांव के लोगों का कहना है कि यह हत्या है। परिजनों के कुछ न बोलने की वजह से यह मामला उलझा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed