फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   student death in accident

कोयला लदे ट्रक ने छात्रा को कुचला, मौत

Thu, 17 Mar 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Mar 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
महेवा-मूरतगंज मार्ग पर बृहस्पतिवार की दोपहर समदा बाजार के समीप हुए मार्ग हादसे में सात वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। स्कूल से बहन और पिता के साथ बाइक पर बैठकर घर आते समय ट्रक ने टक्कर मार दी थी। गिरने पर उसे ट्रक ने कुचल दिया था। वहीं हादसे में पिता-बहन भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। नाजुक दशा में दोनों को इलाहाबाद रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक भाग निकला। छात्रा की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के खोजवापुर गांव निवासी मिश्रीलाल पड़ोसी गांव भडे़सर में स्थित प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है। वहीं उसकी दो बेटियां  बबली(13) और साधना उर्फ निरोत्तम (07) पढ़ती है। स्कूल में इन दिनों परीक्षा चल रही है। बृहस्पतिवार को दोनों बहन पिता के साथ बाइक से परीक्षा देने गई थी। दोपहर करीब एक बजे परीक्षा खत्म होने के बाद वे साथ में घर लौट रही थी। इस दौरान जैसी ही बाइक समदा बाजार के समीप पहुंची। भरवारी की ओर से आए कोयला लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगने से तीनों बाइक समेत गिर गए। इस दौरान ट्रक के चक्के के नीचे आने से साधना की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मिश्रीलाल और उसकी बड़ी बेटी बबली गंभीररूप से जख्मी हो गई। सड़क पर तीनों को खून से लथपथ पड़े देख राहगीरों की रूह कांप गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी पड़े बाप-बेटी को उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं साधना का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, जिला अस्पताल में भर्ती मिश्रीलाल और उसकी बड़ी बेटी बबली की भी हालत नाजुक देख डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद रेफर कर दिया। मासूम की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed