{"_id":"575861cb4f1c1b23379c53c1","slug":"second-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी का कराया गर्भपात, फिर की दूसरी शादी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी का कराया गर्भपात, फिर की दूसरी शादी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 08 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की खातिर हैवान बने दगाबाज पति के साथ ससुराल वालों ने सल्लाहपुर गांव में ब्याही युवती का गर्भपात करा दिया। इसके बाद घर से भगाकर दूसरी शादी कर लिया। घर में सौतन देख युवती के होश उड़ गए। सोमवार को पिता के साथ पुरामुफ्ती थाने पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
फतेहपुर जिले के नवाबगंज की रहने वाली कहकशा बानो पुत्री मकसूद का निकाह दो साल पहले पुरामुफ्ती के सल्लाहपुर गांव में मसूद से हुआ था। निकाह के बाद से ही पति के साथ ससुराल वाले दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। दहेज की खातिर हैवान बने ससुराल वालों ने गर्भवती होने पर गर्भपात कराने के बाद उसे घर से भगा दिया। इसके बाद मसूद ने दूसरी युवती से निकाह कर लिया। दगाबाज पति की करतूत सुन युवती के होश उड़ गए।
दोनों परिवारों के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई। पर ससुराल वाले किसी भी मायने में उसे साथ रखने के लिए राजी नहीं हुए। सोमवार को पिता के साथ पुरामुफ्ती थाने पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।