{"_id":"58051a634f1c1bfc4a702caa","slug":"school-bus-auto","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस और आटो की भिड़ंत, नौ जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल बस और आटो की भिड़ंत, नौ जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 18 Oct 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरामुफ्ती इलाके के काजीपुर गांव के पास सोमवार सुबह एक आटो स्कूल बस से टकरा कर गुमटी में घुस गई। हादसे में अप्पे सवार आठ मजदूर व दुकानदार जख्मी हो गए। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का पूरामुफ्ती के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मूरतगंज की तरफ से एक आटो मजदूरों को लेकर इलाहाबाद जा रही थी। काजीपुर गांव के पास एक स्कूल बस ने अप्पे में टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही आटो अनियंत्रित होकर एक गुमटी में घुस गई। दुर्घटना में आटो सवार लालमन, टिर्रु , चुन्ना, श्रीचंद्र, धर्मपाल, रूपनारायण, बच्चा, हुकुमलाल व दुकानदार गोपाल यादव जख्मी हो गए। लालमन, चुन्ना व श्रीचंद्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। आनन-फानन में घायलों को पूरामुफ्ती के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की खबर परिजनों को हुई तो वह भी अस्पताल पहुंच गए।