फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   sartaaz crime

करीबी है लुटेरा, सटीक मुखबिरी पर हुई वारदात

Tue, 13 Sep 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 13 Sep 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
sartaaz crime
crime
दिनदहाड़े एजेंट सरताज से दस लाख की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश फरार हैं। पुलिस की निगाह इस दुस्साहसिक घटना में सरताज के साथियों पर भी टेढ़ी है। पुलिस मानती है कि किसी करीबी की ही मुखबिरी पर यह लूट हुई है। पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए आधा दर्जन संदिग्धों को उठा लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


   थुलगुला गांव में पेट्रोल पंप के समीप दस लाख की हुई लूट की घटना से पुलिस बौखलाई हुई है। नकाबपोश बदमाश वारदात को अंजाम देकर सिपाह, हब्बूनगर होते हुए भागे हैं। यह इलाका गंगा कछार का है। इसके बाद से बदमाशों की लोकेशन पुलिस को नहीं मिल रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि बदमाश गंगा पार कर प्रतापगढ़ पहुंच गए हैं। बदमाश हाथ नहीं लगे तो पुलिस ने इलाके के संदिग्धों को उठाकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच, इंटेलीजेंस विंग, स्वॉट की टीमें सक्रिय हैं। सर्विलांस टीम भी बदमाशों की खोजबीन में जुटी है। पुलिस को शक है कि इस वारदात में सरताज के किसी करीबी की अहम भूमिका हो सकती है। उसी के बताने पर बदमाशों ने घटना अंजाम दी। ये करीबी कौन है, इसका पता लगाया जा रहा है। सरताज के साथी सैफ से भी लगातार सवाल-जवाब किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक मैनेजर से हुई पूछताछ
लूट की घटना के बाद सैनी कोतवाली पुलिस ने एसबीआई सिराथू के मैनेजर से भी पूछताछ की। सरताज ने बैंक से रुपया निकाला था या नहीं इसकी तस्दीक करने के बाद पुलिस ने बैंक का सीसीटीवी देखा। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करती रही कि सरताज के पीछे कौन संदिग्ध लगा था, फिलहाल अभी तक पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा।


हाईवे से पकड़े गए दो संदिग्ध
सरताज से लूट होने के बाद एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने सभी थानों की पुलिस को अलर्ट करते हुए वाहन चेकिंग शुरू करा दी थी। दोपहर को वाहन चेकिंग के दौरान कोखराज थाने की पुलिस को देखकर बाइक सवार दो युवक भाग खड़े हुए। पुलिस ने इनको कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा। थाने में दोनों से पूछताछ हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed