{"_id":"5712806c4f1c1bbc6d4a6aeb","slug":"rape-case-in-srayakil","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता से दरिंदगी की कोशिश, फाड़े कपड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता से दरिंदगी की कोशिश, फाड़े कपड़े
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल इलाके में शुक्रवार की शाम पड़ोसी युवक ने विवाहिता के साथ दरिंदगी का प्रयास किया। इस दौरान उसने युवती के कपड़े फाड़ दिए। चीख-पुकार पर गांववालों के दौड़ने पर वह विवाहिता को जुबान खोलने पर जान से मारने की धमकियां देते हुए भाग निकला। पीड़िता ने घटना की शिकायत सरायअकिल थाने और पुलिस अधीक्षक से की है।
सराय अकिल थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला एक युवक नौकरी के सिलसिले में मुंबई में रहता है। घर में उसकी पत्नी छोटे-छोटे दो बच्चों के साथ रहती है। शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे वह घर में अकेली थी। बच्चे गांव के अन्य बच्चों के साथ खेलने गए थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसके घर आ गया। भीतर विवाहिता को अकेली देख उसेे धरदबोचा और दुष्कर्म करने की कोशिश की। खींच-तान के दौरान युवक ने विवाहिता के कपड़े फाड़ डाले। युवक अपने मंसूबे में कामयाब होता, इससे पहले चीख पुकार सुनकर गांववाले दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख युवक कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकियां देते हुए भाग निकला। वहीं मौके पर पहुंचे गांववाले युवती की हालत देखकर सन्न रह गए। पीड़िता ने शाम को ही घटना की जानकारी सरायअकिल थाने में दी। कार्रवाई नहीं होने पर शनिवार को उसने एसपी को घटना से अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक ने एसओ को कार्रवाई का निर्देश दिया है।