{"_id":"6b045d672720797ee10a7044","slug":"delhi-police-constable-facing-dowry-allegations-gets-hit-with-disciplinary-action-suspended-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-164572-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दहेज के आरोपों में घिरे दिल्ली पुलिस के सिपाही पर गिरी गाज, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दहेज के आरोपों में घिरे दिल्ली पुलिस के सिपाही पर गिरी गाज, निलंबित
विज्ञापन
-सोनीपत में शादी के दिन बारात लौटने के मामले में विभाग ने शुरू की जांच
दुल्हन के पिता ने ब्रेजा कार और सोने के गहने मांगने का लगाया आरोप
-सिपाही बोला- शादी के लिए आज भी तैयार हूं
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। सोनीपत में शादी के दिन बारात लौटने के मामले में दिल्ली पुलिस के सिपाही कुलदीप पर विभागीय कार्रवाई की गई है। दहेज मांगने और शादी टूटने के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली पुलिस ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही, उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है। 20 नवंबर को हुई इस घटना के बाद अब दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि दहेज मांगने और शादी टूटने से जुड़े आरोपों को गंभीरता से लिया है। इसी के मद्देनजर कांस्टेबल कुलदीप को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। विभागीय जांच पूरी होने तक उसका निलंबन जारी रहेगा। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ब्रेजा कार नहीं मिलने पर बारात लौटाने का आरोप : दुल्हन के पिता ने आरोप लगाया कि शादी के दौरान दूल्हा पक्ष ने ब्रेजा कार, सोने के गहने और महंगे कपड़ों की मांग की थी। उनका कहना है कि बेटी की शादी के लिए उन्होंने करीब 8 से 9 लाख रुपये की एक कार बुक कराई थी, लेकिन दूल्हा पक्ष ब्रेजा कार देने की मांग पर अड़ा रहा। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और 20 नवंबर को बारात वापस लौट गई। इसके चलते शादी नहीं हो सकी।
सिपाही बोला- न कार मांगी, न शादी से किया इन्कार : दूसरी ओर, सिपाही कुलदीप ने लड़की पक्ष के आरोपों को निराधार बताया है। उसका दावा है कि उसने न तो किसी कार की मांग की थी और न ही शादी करने से इनकार किया था। कुलदीप ने आरोप लगाया कि लड़की पक्ष ने उसे वाटिका में बंधक बना लिया था। उसका कहना है कि वह आज भी शादी करने के लिए तैयार है।