Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dsfg

Noida News: प्लास्टिक के सजावटी सामान बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग, दस घंटे तक जूझे दमकलकर्मी

Mon, 23 Nov 2026 09:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
dsfg
- सेक्टर-6 की पूरी बिल्डिंग आग की चपेट में आई, 25 दमकल गाडि़यों ने संभाला मोर्चा
विज्ञापन

वॉटर टावर, रोबोट और थर्मल कैमरे की मदद से पाया काबू
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-6 के औद्योगिक क्षेत्र में रविवार देर रात प्लास्टिक से सजावटी सामान बनाने वाली एक कंपनी में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी इमारत लपटों से घिर गई। कंपनी में रखी प्लास्टिक की सामग्री और अन्य ज्वलनशील वस्तुओं ने आग को और भड़का दिया। सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों को आग पर काबू पाने के लिए करीब दस घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। अभियान में 25 दमकल गाड़यों के साथ आधुनिक उपकरणों की मदद ली गई। इस दौरान बगल की इमारत तक पहुंची आग को भी बुझाया गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि रविवार देर रात कंपनी के अंदर से धुआं निकलने के साथ आग की लपटें दिखाई दीं। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और अलग-अलग दिशाओं से आग बुझाने का अभियान शुरू किया। कंपनी में प्लास्टिक से सजावटी उत्पाद तैयार किए जाते हैं। परिसर में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। इसकी गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त दमकल गाडि़यों को भी बुलाया गया। आग बुझाने के अभियान में 25 दमकल गाडि़यों के अलावा वॉटर टावर, थर्मल इमेजिंग कैमरा, रिवॉल्विंग मॉनिटर और रोबोट जैसे आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया गया। करीब पांच घंटे की लगातार कार्रवाई के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सोमवार शाम तक तीन दमकल गाडि़यों को मौके पर तैनात रखा गया, ताकि किसी हिस्से में दोबारा आग लगने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

आसपास की कंपनियों से बाहर निकले लोग: देर रात आग लगने की घटना से पूरे औद्योगिक क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास की कंपनियों में मौजूद लोग बाहर निकल आए। रविवार होने के कारण औद्योगिक क्षेत्र में कर्मचारियों की संख्या सामान्य दिनों के मुकाबले कम थी। सूचना पर फेज-1 थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने दमकल गाडि़यों के आवागमन के लिए रास्ता खाली कराया और आग बुझने तक मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्था संभाली। आग की चपेट में आने से बगल की बिल्डिंग भी प्रभावित हुई, जहां फैली आग को दमकलकर्मियों ने समय रहते नियंत्रित कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका : आग लगने की प्रारंभिक वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। कंपनी की इमारत और उसमें रखे सामान को कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है।

सोमवार शाम तक जारी रही कूलिंग : आग पर काबू पाने के बाद भी दमकल विभाग ने एहतियात बरती। प्लास्टिक और ज्वलनशील सामग्री के कारण दोबारा आग भडक़ने की आशंका को देखते हुए कूलिंग अभियान चलाया गया। सोमवार शाम तक तीन दमकल गाडय़िां मौके पर तैनात रहीं, ताकि आग दोबारा सुलगने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। 25 दमकल गाडि़यों के साथ वॉटर टावर, थर्मल इमेजिंग कैमरा, रिवॉल्विंग मॉनिटर और रोबोट की मदद ली गई।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article