फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   pradhan husband

प्रधानपति पर बरसाईं गोलियां, हालत गंभीर

Sun, 19 Mar 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 19 Mar 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
pradhan husband
crime
बसुहार गांव के प्रधानपति निर्भय मिश्र पर शनिवार रात नकाबपोश युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। कनपटी और सीने में गोली लगने से प्रधानपति की हालत गंभीर है। प्रधानपति को गंभीर हालत में इलाहाबाद के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद सरायअकिल थाने की पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन


   नेवादा ब्लाक के बसुहार गांव निवासी निर्भय मिश्र (35) पुत्र भैया लाल की पत्नी सुनीता देवी ग्राम प्रधान है। शनिवार की शाम को करीब छह बजे वह गांव में घूमने निकला था। गांव के ही बड़ेलाल के दरवाजे पर जैसे ही पहुंचा अचानक बाइक सवार नकाबपोश दो युवकों ने ताबड़तोड़ फायर शुरू कर दिया। अंधाधुंध फायरिंग होने से गांव में अफरातफरी मच गई। हमलावरों ने प्रधानपति को एक गोली कनपटी व एक गोली सीने में मारी। इसके बाद वह बाइक से भाग निकले।
विज्ञापन


हमलावरों के भागने के बाद मोहल्ले के लोग शोर मचाते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। इसी दौरान परिवार के लोग आ गए। सूचना पर पहुंची सरायअकिल थाने की पुलिस ने आनन-फानन घायल कोसरायअकिल सीएचसी में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर प्रधानपति को इलाहाबाद के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अस्पताल में प्रधानपति का आपरेशन चल रहा था। गांव के लोगों का कहना है कि प्रधानपति की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। चायल सीओ महेंद्र सिंह देव का कहना है कि घायल प्रधानपति का इलाज अस्पताल में चल रहा है। अभी तक इस मामले में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। घटना की जांच कराई जा रही है। संदिग्धों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed