{"_id":"571d11254f1c1b946c8b4a3a","slug":"murder-in-mhevaghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने बीवी को फावडे़ से काट डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति ने बीवी को फावडे़ से काट डाला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
अंधावा गांव में रविवार दोपहर हुई सनसनीखेज वारदात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवाघाट थाने के अंधावा गांव के नशेड़ी युवक ने रविवार की दोपहर दिल दहलाने वाली घटना को अंजाम देते पत्नी मुन्नी देवी (40) की फावडे़ से हत्या कर दी। घर के भीतर घटना को अंजाम देने के बाद युवक भाग निकला। हैवान बने पति की इस करतूत से गांव में सनसनी मच गई। सूचना पर एसपी ने गांव पहुंचकर घटना की पड़ताल की। एसपी वीके मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक नशेड़ी होने के साथ ही शक मिजाज का है। इसी वजह से यह घटना हुई है। कातिल पति की तलाश की जा रही है।
महेवाघाट थाना क्षेत्र के अंधावा गांव निवासी बब्लू यादव पुत्र सुंदरलाल छह भाइयों में दूसरे नंबर का है। वह राजगीर है। करीब 20 साल पहले उसकी शादी चित्रकूट जनपद के पहाड़ी थाना क्षेत्र के असैए गांव की मुन्नी देवी (40) से हुई थी। इधर, करीब दो साल से पति-पत्नी में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। बताया जाता है कि रविवार की दोपहर दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। कहासुनी के बाद बबलू उठकर घर से बाहर चला गया था। दिन में करीब तीन बजे वह घर लौटा तो पत्नी घरेलू काम में लगी थी। उसने 8 साल की बेटी को गुटखा खरीदने के लिए गांव के बाहर स्थित दुकान पर भेज दिया। बेटी के जाने के बाद उसने फावड़ा उठाया और पीछे से बीवी के ऊपर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। सिर और गर्दन पर किए गए हमले से विवाहिता मौके पर ही ढेर हो गई। पत्नी की हत्या करने के बाद हैवान बना बबलू भाग निकला। उधर, बदहवास युवक को घर से भागते देख लोग सन्न रह गए। अनहोनी की आशंका से परिवार के अन्य लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो भीतर का मंजर देख लोगों की रूह कांप गई। मौके पर खून से लथपथ विवाहिता की लाश पड़ी थी। घटना से पूरे गांव में सनसनी मच गई। सूचना पर एसपी, एएसपी, सीओ और इलाकाई पुलिस पहुंची। पुलिस अधीक्षक ने विवाहिता की बेटी, परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गांववालों से घटना की बावत पूछताछ की। जांच के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी ने बताया कि बबलू के नशेड़ी होने की जानकारी मिली है। उसकी इन्हीं आदतों के कारण पति-पत्नी में पटरी नहीं बैठने की चर्चा हैं। मुमकिन है कि इन्हीं आपसी मनमुटाव के कारण उसने यह हैवानियतभरी घटना की है। युवक की धरपकड़ को पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।