फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   love from face book but denied to marry

फेसबुक की दोस्ती से परवान चढ़ी मुहब्बत, अब शादी से इंकार

Thu, 13 Jun 2019 12:31 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Thu, 13 Jun 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर चैटिंग करते-करते एक युगल ने साथ जीने मरने का फैसला कर लिया। दोनों ने अपने रिश्ते की बात परिजनों को भी बता दी। लड़की के घरवाले युवक के घर पहुंचे तो हैसियत कम देख शादी से इंकार करके चले गए। अब युवक की हालत बदहवासों सरीखी हो गई है। वह अपने शरीर पर ब्लेड से जख्म कर रहा है। इसे लेकर उसके परिजन बेहद परेशान है।
विज्ञापन


मंझनपुर  कस्बे में रहने वाले एक युवक ने तीन महीने पहले फेसबुक पर जबलपुर की युवती से चैटिंग शुरू की। बातचीत के दौरान उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों शादी करके साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे। यह बात लड़की के घरवालों को पता चली तो बिरादरी एक होने के कारण उन्होंने भी रिश्ते के लिए हामी भर दी। पिछले दिनों युवती के मां-बाप युवक के यहां बातचीत करने आए थे। उनका कहना था कि लड़के ने अपने पास बंगला, गाड़ी और नौकरी बताया था, लेकिन उसके पास कुछ नहीं है। जबकि उनकी हैसियत लड़के से कहीं ज्यादा है। इस पर उन्होंने शादी करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


यह बात जब लड़की को पता चली तो उसके प्यार का रंग और गहरा हो गया। वह परिवार से छिपकर लड़के से अक्सर फोन पर बात करती है। इससे प्रेमी परेशान हो उठा। वह अपनी जान देने में आमादा है। शरीर पर उसने ब्लेड से काफी जख्म भी कर लिया है। बेटे की परेशानी उसकी मां से देखी नहीं गई। दो दिन पहले उसने भी आग लगाकर जान देने की कोशिश की। फिलहाल युवक के यहां उसके रिश्तेदार और करीबियों के आने का सिलसिला चल पड़ा है। वह लोग समझा रहे हैं कि वह युवती को भूल जाए और दूसरी जगह शादी कर लें, लेकिन लड़का मानने को तैयार नहीं है। फिलहाल इस प्रेम की कस्बे में काफी चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed