{"_id":"5a4fa9b54f1c1b0d788b6fd2","slug":"killer-attack-firing-on-brick-kiln-operators1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईट भट्ठा संचालकों पर कातिलाना हमला, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईट भट्ठा संचालकों पर कातिलाना हमला, फायरिंग
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाबा ईट निर्माता समिति के चार सदस्यों को शुक्रवार की दोपहर मंदर मोड़ के समीप बोलेरो सवार असलहा धारी हमलावरों ने बेरहमी से पीट दिया। सदस्यों को ईट बिक्री बंद होने के बाद निगरानी के लिए लगाया गया था। पिटाई करने के बाद हमलावर राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग करने के बाद भाग निकले।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाहाबाद के एसआरएन अस्पताल भर्ती करा दिया है। द्वाबा ईट निर्माता समिति ने पांच जनवरी से 15 जनवरी तक ईट बिक्री पर रोक लगाई है। बताया जा रहा है कि समिति के सदस्य शंकर लाल केशरवानी निवासी झलवा, तुलसी दास निवासी मनौरी, आशीष कुमार निवासी काजीपुर और नीलेश कुमार निवासी लूकरगंज इलाहाबाद को निगरानी के लिए लगाया गया था।
सभी सदस्य शुक्रवार को मंदर मोड़ के समीप ईट लदे वाहनों की निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान ईंट लेकर इलाहाबाद जा रहे तीन ट्रैक्टरों को सदस्यों ने रोक लिया। चालक ने इसकी सूचना परिचितों को दी। थोड़ी ही देर में बोलेरो सवार आधा दर्जन लोग असलहे से लैश होकर पहुंचे और चारों को बेरहमी से पीटते हुए जमकर हवाई फायरिंग की।
विज्ञापन
गोली की आवाज से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी समिति के पदाधिकारियों को देते हुए सभी घायलों को एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद में भर्ती करा दिया है। खबर लिखे जाने तक पीड़ितों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी थी।