{"_id":"6af8a7b6f4a92e196e0ccfff","slug":"shopkeeper-attacked-with-a-knife-on-a-moving-train-receives-12-stitches-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-85349-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: चलती ट्रेन में दुकानदार पर चाकू से हमला, 12 टांके लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: चलती ट्रेन में दुकानदार पर चाकू से हमला, 12 टांके लगे
विज्ञापन
फरीदाबाद। कटरा से बांद्रा टर्मिनस जा रही स्वराज एक्सप्रेस में शुक्रवार रात एक दुकानदार पर चाकू से हमला किया गया। हमले में उसके चेहरे और सिर पर गहरा घाव हो गया, जिसमें 12 टांके लगे हैं। पुरानी रंजिश को हमले की वजह बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 9:00 बजे झगड़े की सूचना पर फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकवाई गई। पुलिस ने घायल यात्री को सुरक्षित उतारा और अस्पताल पहुंचाने में मदद की। घायल की पहचान मथुरा की रेलवे कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय अमन के रूप में हुई है। वह मथुरा स्टेशन पर चाय की दुकान चलाता है। अमन की बहन वंदना उसे सेक्टर-19 स्थित सर्वोदय अस्पताल ले गई। अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार, घाव लगभग 15 सेंटीमीटर लंबा और गहरा था, जिसमें हड्डी दिख रही थी। डॉक्टरों ने 12 टांके लगाए और मेडिकल लीगल रिपोर्ट बनाई।
रेलवे पुलिस के पुलिस उपाधीक्षक राजेश चेची ने बताया कि हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है। परिजनों ने फरीदाबाद पुलिस को अभी तक कोई शिकायत नहीं दी है। परिजनों का कहना है कि मथुरा निवासी एक ट्रेन वेंडर ने पुरानी रंजिश के चलते यह हमला किया। उन्होंने बताया कि घटना से पहले वेंडर ने फोन भी किया था। संवाद