{"_id":"6af862edfdb5891ce906a137","slug":"husband-sent-to-judicial-custody-in-case-of-womans-death-under-suspicious-circumstances-kangra-news-c-95-1-kng1020-265840-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पति को न्यायिक हिरासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पति को न्यायिक हिरासत
विज्ञापन
चार दिन के पुलिस रिमांड के बाद शनिवार को पालमपुर न्यायालय में किया पेश
संवाद न्यूज एजेंसी
लंबागांव (कांगड़ा)। लंबागांव पंचायत के जगणी गांव में 34 वर्षीय ज्योति कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में गिरफ्तार उसके पति नरेंद्र कुमार को शनिवार को पालमपुर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस रिमांड की अवधि पूरी होने पर न्यायालय ने आरोपी को 23 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए।
मृतका के मायके पक्ष ने पति पर उसे परेशान करने के आरोप लगाए थे। मृतका की बहन पूजा के बयान के आधार पर पुलिस ने नरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया था। इसके बाद न्यायालय ने उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था।
पुलिस रिमांड के दौरान मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की गई। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद शनिवार को आरोपी को दोबारा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मंगलवार सुबह ज्योति कुमारी अपने घर के बाथरूम में बेसुध अवस्था में मिली थीं। परिजन उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल जयसिंहपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया था। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। मामले की पुष्टि डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने की है।