Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Narendra had set off with his friends in the car, saying he would drop them home in the morning.

Kaithal News: सुबह घर छोड़ने की बात कहकर दोस्तों को गाड़ी में बिठाकर निकला था नरेंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Narendra had set off with his friends in the car, saying he would drop them home in the morning.
तीखे मोड़ के पास झाड़ियों में छिपा चेतावनी संकेतक बोर्ड। संवाद
सोनू थुआ
विज्ञापन

कैथल। सुबह दोस्तों को घर वापस छोड़ने की बात कहकर नरेंद्र दोस्तों को कार में लेकर निकला था। इसमें तीन चचेरे भाई भी सवार थे। जिनकी जिंदगी कुछ ही देर में खत्म हो गई। कैथल-पटियाला मार्ग पर गांव सिसमौर के पास शनिवार रात करीब डेढ़ बजे पाई नहर पुल पर कार टकराने से करोड़ा गांव के प्रदीप (27), नवदीप (19) और अजय (22) की मौत हो गई।
हादसे में कार चालक नरेंद्र और साहिल सहित पांच लोग घायल हुए। पुलिस शिकायत के अनुसार, नरेंद्र दोस्तों को कैथल छोड़ने के लिए गांव के महाबीर से कार मांगकर लाया था। रास्ते में दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। इसके बाद उसने गुस्से में कार तेज रफ्तार से दौड़ा दी और कुछ दूरी पर कार पुल से टकरा गई। हादसे के समय कार के पीछे बाइक पर रामनिवास, गौरव और गांव बड़ौदा निवासी अर्जुन आ रहे थे। उन्होंने कार को पुल से टकराते देखा तो बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर पहुंचे रामनिवास ने बताया कि वह दो अन्य साथियों के साथ करीब 10 मिनट में मौके पर पहुंचा था। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त थी और उसके एयरबैग खुल चुके थे। उसने दोस्तों के साथ मिलकर कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला और डायल 112 पर फोन किया। करीब 10 मिनट में पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार पालता था प्रदीप
हादसे में जान गंवाने वाला 27 वर्षीय प्रदीप परिवार का सहारा था। उसकी शादी वर्ष 2018 में हुई थी। परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। वह दिहाड़ी मजदूरी करके घर का खर्च चलाता था। प्रदीप से बड़ी एक बहन है। करीब 15 साल पहले बीमारी के कारण उसके भाई की भी मौत हो गई थी। अब प्रदीप की मौत के बाद परिवार पर दोबारा दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय पिता का इकलौता बेटा, गांव में चलाता था हेयर सैलून
22 वर्षीय अजय भी अपने पिता का इकलौता बेटा था। गांव में ही उसकी हेयर सैलून की दुकान थी और वह वहीं काम करता था। उसकी छोटी बहन अभी पढ़ाई कर रही है। परिवार को अजय से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन हादसे ने परिवार का सहारा छीन लिया। वहीं 19 वर्षीय नवदीप दो भाइयों और दो बहनों में से एक था। वह परीक्षा की तैयारी कर रहा था। दोनों अविवाहित थे।
एक दिन पहले खेतों में काटी थी धान
रामनिवास के अनुसार, प्रदीप और नवदीप के परिवार ने करोड़ा गांव में धान काट रखी थी। शुक्रवार को धान झाड़ने के लिए पराली के ढेर लगाए गए थे। नरेंद्र भी गांव में धान झाड़ने के बाद उसे अपनी गाड़ी से कैथल ले जाने की बात कह रहा था। परिवारों में खुशी का माहौल था। किसी को अंदाजा नहीं था कि रात को निकले युवक वापस नहीं लौटेंगे। शनिवार सुबह हादसे की खबर गांव पहुंची तो मृतकों के घरों पर ग्रामीणों और रिश्तेदारों की भीड़ जुट गई। एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा रहा।

तीखे मोड़ पर ब्रेकर नहीं, न ही दिखाई देता है चेतावनी बोर्ड
सिसमौर के प्रदीप, राजेंद्र ने बताया कि हादसे के बाद सड़क सुरक्षा इंतजामों की कमी भी सामने आई है। घटनास्थल के पास सड़क पर तीखा मोड़ है। यहां लगा चेतावनी बोर्ड झाड़ियों में छिपा हुआ है और वाहन चालकों को दूर से दिखाई नहीं देता। मोड़ पर गति नियंत्रित करने के लिए स्पीड ब्रेकर भी नहीं बनाया गया है। हादसे के बाद सिसमौर गांव के ग्रामीणों ने खुद साइन बोर्ड के पास से झाड़ियों की सफाई की और ब्रेकर बनवाने की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि इस मोड़ पर पहले से सुरक्षा इंतजाम किए गए होते तो वाहन चालकों को खतरे का अंदाजा हो सकता था। आरटीए गिरीश चावला ने बताया कि धुंध से पहले साइन बोर्ड आदि को दुरुस्त करा दिया जाएगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed