{"_id":"6af8a75371bce4b37000a9ac","slug":"baljit-kaur-who-became-a-village-head-pradhan-on-the-basis-of-a-forged-caste-certificate-has-been-removed-kashipur-news-c-235-1-rdp1011-151391-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आधार पर प्रधान बनीं बलजीत कौर को हटाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आधार पर प्रधान बनीं बलजीत कौर को हटाया गया
Sat, 14 Nov 2026 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
जसपुर। ग्राम पंचायत कलियावाला की प्रधान बलजीत कौर को डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने पद से हटा दिया है। प्रधान पर गलत जाति प्रमाणपत्र के आधार पर आरक्षित सीट से चुनाव लड़ने और नामांकन में मिथ्या घोषणापत्र प्रस्तुत करने का मामला सामने आया था। जाति प्रमाणपत्र निरस्त होने के बाद डीएम ने उत्तराखंड पंचायतीराज अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की है।
डीएम के आदेश अनुसार, बलजीत कौर के पक्ष में जारी अन्य पिछड़ा वर्ग का जाति प्रमाणपत्र स्क्रूटनी कमेटी ने निरस्त कर दिया था। बलजीत कौर ने इसके खिलाफ उनकी ओर से राज्य स्तरीय कास्ट स्क्रूटनी कमेटी और आयुक्त कुमाऊं मंडल के समक्ष अपील की गई लेकिन राहत नहीं मिली। आयुक्त ने नौ जून 2026 को अपील खारिज करते हुए जिलास्तरीय समिति के निर्णय को सही ठहराया था। आदेश में कहा गया है कि बलजीत कौर ने प्रधान पद के नामांकन में मिथ्या घोषणापत्र प्रस्तुत कर आरक्षण का लाभ लिया। यह उत्तराखंड पंचायतीराज अधिनियम की धारा 38 के प्रावधानों का उल्लंघन है। इसी आधार पर उन्हें प्रधान पद से हटाया गया है। डीएम ने इसी गांव की उपप्रधान तरनजीत कौर को नए निर्वाचन तक अथवा अधिकतम छह माह के लिए प्रधान पद के प्रशासनिक और वित्तीय दायित्वों के निर्वहन की जिम्मेदारी सौंपी है।