{"_id":"576597264f1c1bd24d11b77c","slug":"jackal-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियार के हमले से फेरीवाला घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सियार के हमले से फेरीवाला घायल
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 19 Jun 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराय अकिल थाने के पावर हाउस चौराहे पर सो रहे फेरीवाले पर पागल सियार ने हमला बोल दिया। सियार के हमले से घबराए युवक ने शोर मचाया तो पड़ोसी लाठी-डंडा लेकर पहुंचे। सियार की पिटाई कर किसी तरह फेरीवाले की जान बचाई। इलाज के लिए उसे स्थानीय सीएचसी में भर्ती करा दिया गया है।
सदर कोतवाली के कोतारी गांव का रहने वाला योगेश (32) पुत्र फूलचंद्र गांव-गांव फेरी कर गुब्बारा बेंचता है। शुक्रवार की शाम वह सराय अकिल क्षेत्र में था। फेरी करते-करते देर हो जाने पर वह सराय अकिल पावर हाउस चौराहा स्थित एक भवन के बरामदे में सो गया। रात में एक पागल सियार आया और योगेश पर हमला बोल दिया। जान बचाने के लिए योगेश ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग टूट पड़े। लोगों को देख सियार और हमलावर हो गया।
सियार ने फेरीवाले को कई जगह काट लिया। लाठियों से सियार की पिटाई कर लोगों ने किसी तरह फेरीवाले की जान बचाई। सियार के हमले से घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी सराय अकिल में भर्ती करा दिया गया है। घटना की जानकारी घायल फेरीवाले के परिजनों को दे दी गई है। उधर सियार के हमले को लेकर चौराहे पर बसे लोगों में हड़कंप है।