{"_id":"5cae3cc4bdec2214666d8f91","slug":"incident-of-theft-in-ratnavali-dham","type":"story","status":"publish","title_hn":"रत्नावली धाम में उचक्कों का आतंक, तीन हुए शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रत्नावली धाम में उचक्कों का आतंक, तीन हुए शिकार
Thu, 11 Apr 2019 12:28 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Thu, 11 Apr 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा। मोरारी बापू की राम कथा के बीच रत्नावली धाम में उचक्कों का आतंक सिर चढ़कर बोल रहा है। उचक्कों ने दिल्ली की एक महिला को नगदी, गहने से भरा पर्स उड़ा दिया। प्रयागराज के युवक का मोबाइल, लैपटॉप पार कर दिया। एक महिला से चेन भी छीन ली गई।
दिल्ली की संतोषा देवी रामकथा सुनने रत्नावली धाम (महेवाघाट) आई हैं। बुधवार दोपहर कथा समापन के बाद वह भोजन के लिए उठीं तो देखा कि पर्स गायब था। महिला के मुताबिक पर्स में 10 हजार रुपया नगद और कुछ गहने थे। इसी तरह प्रयागराज के खुल्दाबाद मोहल्ले का अतुल तिवारी मंगलवार शाम मंझनपुर पहुंचा। मंझनपुर चौराहे पर उसने एक युवक से कथा स्थल का रास्ता पूछा। अतुल की मानें तो युवक ने कहा कि वह भी रत्नावली धाम ही जा रहा है। इसके बाद युवक अतुल के साथ धाम पहुंचा। वहां अतुल नहाने लगा तो युवक उसका बैग लेकर फरार हो गया। बैग में सात हजार रुपया नगद, मोबाइल फोन और लैपटॉप था। उचक्कों ने एक महिला की चेन भी छीन ली है। मामले में महेवाघाट इंस्पेक्टर विजय कुशवाहा का कहना है कि घटनाओं की जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।