{"_id":"f2de248ae71141ddb3248f89296c9589","slug":"in-the-case-of-suspicious-death-mason-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्धदशा में राजगीर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्धदशा में राजगीर की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Mon, 15 Dec 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेवादा/सरायअकिल। क्षेत्र के पुरखास गांव के रहने वाले राजगीर की संदिग्धदशा में मौत हो गई। रविवार की सुबह उस्मानपुर गांव के समीप सड़क किनारे उसकी रक्तरंजित लाश मिली। वहीं सड़क किनारे लगा बिजली का पोल क्षतिग्रस्त होने और सड़क पर शीशा बिखरा देख आशंका है कि युवक को रात किसी वाहन ने कुचल दिया होगा। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फौर तौर पर परिजनों के साथ ही पुलिस भी राजगीर की मौत को सड़क हादसा ही मान रही है।
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के पुरखास गांव निवासी राकेश कुमार (32) पुत्र राम सजीवन रैदास राजगीर था। घरवालों के मुताबिक शनिवार की शाम करीब चार बजे वह घर से ऐसे ही घूमने निकला था। रातभर वह घर नहीं लौटा। देर रात तक परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। सुबह उस्मानपुर गांव के समीप सड़क किनारे उसकी रक्तरंजित लाश मिली। खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों ने युवक का शव देखा, तो उनके होश उड़ गए। कुछ देर में घरवाले भी पहुंच गए। सूचना पर इलाकाई पुलिस भी आई।
छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ विपिन त्रिवेदी ने बताया कि जिस स्थान पर युवक की लाश थी, वहीं बगल में सड़क किनारे लगा बिजली का खंभा भी टेढ़ा था। साथ ही मौके पर किसी वाहन के शीशे भी बिखरे पड़े थे। इससे प्रतीत होता है कि रात अनियंत्रित हुए किसी वाहन की चपेट में आने से युवक की जान गई है। फौरी तौर पर घरवाले और ग्रामीण भी मौत की वजह मार्ग हादसा ही मान रहे हैं। एसओ ने बताया कि फिलहाल प्रकरण की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद जैसे सच्चाई सामने आएगी। पुलिस वैसी कार्रवाई करेगी। उधर, युवक की अचानक हुई मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।