फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   historysheeter

राशन लूटने में नाकाम हिस्ट्रीशीटर ने प्रधान पुत्र को पीटा

Tue, 11 Oct 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 11 Oct 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
historysheeter
crime
सैनी कोतवाली के औरेनी गांव की अस्थायी कोटे की दुकान का राशन लूटने के लिए एक हिस्ट्रीशीटर ने साथियों के साथ धावा बोल दिया। राशन लेने के लिए पहले से इकट्ठा लोगों ने विरोध कर दिया तो हिस्ट्रीशीटर ने साथियों के साथ मिलकर जमकर बवाल किया। प्रधान पति व प्रधान पुत्र ने बीचबचाव किया तो उन पर हमला बोल दिया। हमले में प्रधान पुत्र को गंभीर चोटें आई हैं। मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी गई है, पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


   सैनी कोतवाली क्षेत्र के औरेने की सरकारी दुकान निलंबित हो गई है। यहां की दुकान को कंथुआ गांव से संबद्ध कर दिया गया है। गांव की दूरी ज्यादा होने पर महिला प्रधान ने कोटेदार से कहा कि वह गांव आकर ग्रामीणों को राशन वितरित कर दें। कोटेदार सोमवार को कंथुआ में अस्थायी दुकान से ग्रामीणों को राशन वितरित कर रहा था। इसी दौरान कंथुआ गांव के एक हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियों के साथ धावा बोल दिया। वह राशन की बोरियां आदि लेकर जाने लगा तो ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। इसकी सूचना प्रधान को मिली तो उनके पति मो. हनीफ व बेटा राशिद मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने इस पर एतराज जताया तो हिस्ट्रीशीटर ने हमला कर दिया। हिस्ट्रीशीटर ने हनीफ व राशिद को बेहरमी से पीटा। इससे भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। हमले में राशिद के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। सूचना पर सैनी एसओ विपिन त्रिवेदी मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने घायल राशिद को सिराथू सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में हिस्ट्रीशीटर व उसके साथियों के खिलाफ नामजद तहरीर पड़ी है। एसओ विपिन त्रिवेदी का कहना है कि जांच चल रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed