फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   highway wine shop

बस्ती में खुली शराब की दुकान, हंगामा

Fri, 07 Apr 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 07 Apr 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
highway wine shop
कौशाम्बी
हाईवे से हटी शराब की दुकानें बस्ती में खोली जा रही हैं। अझुवा में गुरुवार को अंग्रेजी शराब, बीयर व देशी शराब की दुकान बस्ती के भीतर खुली तो लोगों का गुस्सा भड़क गए। नाराज लोगों ने दुकानों में धावा बोल दिया और जबरन दुकानों का शटर गिराकर ताला बंद कर लिया। स्थानीय लोगों का गुस्सा देखकर सेल्समैन मौके से भाग निकले। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


   अझुवा में हाईवे किनारे अंग्रेजी, देशी शराब की दुकान खुली थी। बीयर की भी दुकान हाईवे किनारे खुली थी। शासन के निर्देश पर ठेकेदारों ने इन दुकानों को हाईवे से हटवाकर गुरुवार को वार्ड नंबर दो में सायरी माता के मंदिर के समीप खुलवा दिया। अंग्रेजी व बीयर की दुकान एक भवन में खोली गई, जबकि उसके बगल में देशी शराब की दुकान खोली गई। गुरुवार दोपहर जैसे ही इसकी जानकारी हुई तो लोगों में गुस्सा भड़क गया। वार्ड नंबर दो के सभासद विनय कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में नागरिक शराब की दुकानों पर पहुंचे। दुकानों के बाहर जमकर हंगामा किया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने सेल्समैनों को जबरन बाहर निकालकर दुकान में ताला लगा दिया। चेतावनी दी कि यदि बस्ती के भीतर शराब की दुकान खुली तो वह आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। नागरिकों के तेवर देख सेल्समैन सहम गए। वह मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर जब तक पुलिस पहुंचती, लोग अपने-अपने घरों को चले गए थे। मकान मालिक से पुलिस ने इस संबंध में पूछताछ की है। लोगों का कहना है कि जहां शराब की दुकान खुली है, वह बस्ती के बीच में है, इसके अलावा शराब की दुकान के नजदीक ही सायरी माता का मंदिर और दस कदम की दूरी पर भगवान शंकर जी का मंदिर है। इसलिए वह यहां शराब की दुकान नहीं खुलने देंगे। चौकी प्रभारी राकेश यादव का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है। सेल्समैनों को चेतावनी दी गई है कि वह फिलहाल अभी दुकान नहीं खोलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed